फिरोजाबाद: निर्माणाधीन फैक्टरी का लेंटर गिरा, दो मजदूर दबे, हालत नाजुक



फिरोजाबाद। थाना दक्षिण क्षेत्र स्थित एक निर्माणाधीन फैक्टरी में मजदूर काम कर रहे थे। कुछ मजदूर लेंटर तोड़ रहे थे। तभी लेंटर भरभराकर गिर गया। दो मजदूर लेंटर के नीचे दब गए। अन्य मजदूरों के शोर मचाने पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गए। मलबा हटाकर दोनों को बाहर निकाला और सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

मोहल्ला करबला में इरफान के भवन में निर्माण का काम चल रहा था। वह एक ग्लास फैक्टरी बताई जा रही है। मंगलवार को मजदूर वहां काम कर रहे थे। कुछ मजदूर लेंटर तोड़ने का काम कर रहे थे। तभी अचानक तेज आवाज के साथ लेंटर और दीवार गिर गई। जिसके नीचे किशन और आकाश दब गए। अन्य मजदूरों ने शोर मचाया तो वहां आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। दोनों को मलबा हटाकर बाहर निकाला गया। उन्हें सरकारी ट्रामा सेंटर लाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें भर्ती कर लिया है।

ravi kumar
ravi kumar

रवि कुमार एक अनुभवी और समर्पित संवाददाता हैं, जो अपने लेखन और रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी समझ और सटीकता का मिश्रण देखने को मिलता है, जो पाठकों को हर मामले की सच्चाई से अवगत कराता है। रवि ने अपने करियर में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रभावी ढंग से रिपोर्टिंग की है, जिससे उनकी पहचान एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में बनी है।

वेबसाइट: hnanews.co.in

Articles: 1584