फिरोजाबाद: फिरोजाबाद की बेटी सोनी का द गेम ऑफ मॉडल के लिए हुआ सिलेक्शन

-यूट्यूब पर धमाल मचाने के बाद अब छोटे पर्दे पर भी नजर आएंगी सोनी

फिरोजाबाद। जनपद की एक बेटी की लगन और मेहनत रंग लाई है। यूट्यूब पर धमाल मचाने के बाद अब वह छोटे पर्दे पर अपना जलवा बिखेरेंगी। सोनी का मुंबई में द गेम ऑफ मॉडल में सिलेक्शन हुआ है।

जानकारी के मुताबिक फिरोजाबाद की बेटी सोनी ने यूट्यूब पर बुलेट रानी के नाम से अपना करियर स्टार्ट किया था। बुलेट रानी के नाम से मशहूर हुई सोनी जो कि अब जनपद ही नहीं देश के लोगों की पसंद बन चुकी है। यूट्यूब पर धमाल मचाने वाली सोनी का मुंबई में द गेम ऑफ मॉडल में सिलेक्शन हुआ है।

बुलेट रानी के नाम से मशहूर हुई सोनी अब छोटे पर्दे पर भी नजर आएंगी। वह छोटे पर्दे पर धमाल मचाकर फिरोजाबाद का नाम रोशन करेंगी। सोनी मुम्बई के लिए रवाना हो गई। इससे पूर्व उनके समर्थकों ने जोरदार स्वागत कर हर्ष प्रकट किया।

ravi kumar
ravi kumar

रवि कुमार एक अनुभवी और समर्पित संवाददाता हैं, जो अपने लेखन और रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी समझ और सटीकता का मिश्रण देखने को मिलता है, जो पाठकों को हर मामले की सच्चाई से अवगत कराता है। रवि ने अपने करियर में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रभावी ढंग से रिपोर्टिंग की है, जिससे उनकी पहचान एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में बनी है।

वेबसाइट: hnanews.co.in

Articles: 1058

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!