फिरोजाबाद: जन शिक्षण संस्थान ने महिलाओं को किया सम्मानित

फिरोजाबाद। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जन शिक्षण संस्थान द्वारा सुहाग नगर स्थित संस्थान के कार्यालय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्थान की महिलाओं ने महिला दिवस पर रंगारंग कार्यकमों की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में चार-चाॅद लगा दिए।
मुख्य अतिथि डाॅ संध्या द्विवेदी ने कहा प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं को शिक्षित करने के लिये विभिन्न योजनाए चलाकर आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने के लिए जन शिक्षण संस्थान जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है।
इस दौरान शिक्षण संस्थान के चैयरमेन राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि आज हमारे देश की महिलाऐं हर क्षेत्र में कार्य कर रही है।आज देश की महिला-पुरूषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर देश का विकास करने में योगदान कर रही है। समाज सेविका अनुपम शर्मा द्वारा महिलाओं के अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन प्रवेन्द्र सिंह द्वारा किया गया। इस दौरान अयुषी, शिखा गुप्ता, सचिन कुमार, दिव्या सिंह, स्वीटी एवं संस्था के पदाधिकारी मौजूद रहे।