फिरोजाबाद: विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या



-मायका पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

फिरोजाबाद। थाना रामगढ़ क्षेत्र में किराए के मकान में रहने वाली एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव फंदे पर लटका हुआ मिला। जिस समय महिला ने यह आत्मघाती कदम उठाया, उसे समय घर में केवल बच्चे थे पति बाहर ट्रक चलाने के लिए गया था। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

मूल रूप से गांव जैरपुरा थाना मटसेना निवासी 28 वर्षीय खुशबू पत्नी दिलीप कुमार वर्तमान में थाना रामगढ़ क्षेत्र के रविदासपुर में पति और दो बच्चों के साथ किराए के मकान में रहती थी। पति ट्रक ड्राइवरी करता है। दो दिन पहले पति ट्रक लेकर चला गया था। घर पर वह दो बच्चों के साथ अकेली थी। तभी किसी कारणवश उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बच्चों ने जब मां का शव फंदे पर लटका देखा तो उनके होश उड़ गए।

बच्चों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं औरेया के ग्राम जलोखर स्थित मायके से आए लोगों ने ससुरालीजनों पर हत्या कर शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है। मायका पक्ष का आरोप है कि दो दिन पहले जब पति ट्रक पर गया था, तब उनकी बेटी के साथ मारपीट की गई थी।

इंस्पेक्टर संजीव कुमार दुबे का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

ravi kumar
ravi kumar

रवि कुमार एक अनुभवी और समर्पित संवाददाता हैं, जो अपने लेखन और रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी समझ और सटीकता का मिश्रण देखने को मिलता है, जो पाठकों को हर मामले की सच्चाई से अवगत कराता है। रवि ने अपने करियर में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रभावी ढंग से रिपोर्टिंग की है, जिससे उनकी पहचान एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में बनी है।

वेबसाइट: hnanews.co.in

Articles: 1583