फिरोजाबाद: सपाईयों ने मनाई चौ. चरण सिंह 122 वीं जयंती

फिरोजाबाद।  सपा कार्यालय पर चौधरी चरण सिंह 122 वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर गोष्ठी में वक्ताओं ने चैधरी चरण सिंह के जीवन पर प्रकाश डाला। साथ ही उनके बताए गए मार्ग पर चलने का संकलप लिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सपा जिलाध्यक्ष शिवराज सिंह यादव ने कहा कि चौ. चरण सिंह का जन्म उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के नूरपुर में एक मध्यम वार्गीय किसान परिवार में हुआ था। उन्होंने 1923 में विज्ञान से स्नातक की एवं 1925 में आगरा विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की। 1929 में मेरठ आ गये और बाद में कांग्रेस में शामिल हो गये। वे सबसे पहले 1937 में छपरौली से उत्तर प्रदेश विधानसभा के लिये चुन गये। 1946, 1952, 1962 एवं 1967 में विधानसभा से अपने निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। कांग्रेस के विभाजन के बाद फरवरी 1970 में दूसरी बार वे कांग्रेस पार्टी के समर्थन से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने।

चौ.. चरण सिंह ने विभित्र पदो पर रहते हुये उत्तर प्रदेश की सेवा। चौ. चरण सिंह ने समाजवादी पार्टी तथा कांग्रेस यू के सहयोग से सन् 1979 में वित्तमंत्री और उप प्रधानमंत्री के रूप में पद पर रहे और भारत के पाँचवे प्रधानमंत्री बने। उन्होंने किसान, नौजवान, मजदूर, दलित, पिछड़े की राजनीति की। नेताजी मुलायम सिंह यादव के राजनैतिक संघर्ष शील साथी थे। चौ चरण सिंह की करनी और कथनी में कोई अंतर नहीं था। जो कहते थे वही करते थे। नेताजी ने एवं चौ साहब के सपनों को साकार करने का हम सभी समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता संकल्प लेते है।

इस मौके पर डॉ मुकेश वर्मा शिकोहाबाद विधायक, रामवीर सिंह, रमेश चन्द्र चंचल, अजीम भाई, रामसेवक यादव, मीना राजपूत, अनीता राजपूत, पिंकी यादव सिकेरा, ललितेश यादव, गुलाब सिंह प्रधान, योगेश गर्ग, वीरी सिंह यादव, मोहित राठौर, अशोक यादव, योगेन्द्र यादव, संजय कुशवाह, राजीव यादव, बन्टू कठेरिया, अवधेश सविता, चरण सिहं यादव, सम्मी कपूर, रोहित दयाल सविता, ललित यादव अन्य आदि लोग उपस्थित रहे।

ravi kumar
ravi kumar

रवि कुमार एक अनुभवी और समर्पित संवाददाता हैं, जो अपने लेखन और रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी समझ और सटीकता का मिश्रण देखने को मिलता है, जो पाठकों को हर मामले की सच्चाई से अवगत कराता है। रवि ने अपने करियर में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रभावी ढंग से रिपोर्टिंग की है, जिससे उनकी पहचान एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में बनी है।

वेबसाइट: hnanews.co.in

Articles: 1059

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!