फिरोजाबाद: छात्र-छात्राओं ने चलाया स्वच्छता एवं प्लास्टिक मुक्त अभियान



फिरोजाबाद। विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर उच्च प्राथमिक विद्यालय कटरा पठानान में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के ईको क्लब के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और लोगों को पृथ्वी की रक्षा के लिए जागरूक किया।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना सभा के पश्चात की गई। प्रधानाध्यापक कल्पना राजौरिया ने पृथ्वी दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए छात्रों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा पृथ्वी हमारी धरोहर है। इसका संरक्षण करना हम सभी की जिम्मेदारी है। बच्चों के माध्यम से समाज में पर्यावरण के प्रति चेतना जागृत हो सकती है, इसी उद्देश्य से विद्यालय में ईको क्लब की स्थापना की गई है।

इस अवसर पर विद्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में झाड़ू, फावड़ा और कूड़ेदान लेकर साफ-सफाई की और लोगों को गंदगी न फैलाने का संदेश दिया। साथ ही, प्लास्टिक मुक्त अभियान भी चलाया गया। जिसमें स्थानीय लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्परिणाम बताए गए और कपड़े व जूट के थैले उपयोग में लाने की सलाह दी गई।

ईको क्लब के सक्रिय सदस्य छात्र इल्मा, मायरा, अलकैफ, शिवा, संजना, अर्शी, मोहम्मद कैफ, सोफियान, सुल्तान, चिराग आदि ने विशेष रूप से भाग लिया और पोस्टर तथा स्लोगनों के माध्यम से पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक किया। छात्रों ने “धरती मां करे पुकार, पेड़ लगाओ बारंबार” और “प्लास्टिक हटाओ, जीवन बचाओ” जैसे नारों से वातावरण को गुंजायमान कर दिया।

Praveen upadhyay
Praveen upadhyay

प्रवीण उपाध्याय एक जाने-माने संवाददाता हैं, जो अपनी निष्पक्षता और सटीक रिपोर्टिंग के लिए पहचाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता में हमेशा सच्चाई और निष्पक्षता की प्रमुखता रही है, और उन्होंने कई महत्वपूर्ण घटनाओं की रिपोर्टिंग कर दर्शकों को विश्वसनीय जानकारी प्रदान की है। उनके समर्पण और मेहनत से हना न्यूज की पहचान और भी मजबूत हुई है।

वेबसाइट: hnanews.co.in

Articles: 397