फिरोजाबाद: भगवान शिव की कथा सुनकर श्रोतागण हुए भाव विभोर



फिरोजाबाद। नगर में चल रही श्रीराम कथा में कथा वाचक ने शिव कथा सुनाकर भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कथा पांडाल में भगवान भोलेनाथ, श्रीराम के जयकारों की गूंज होने लगी।

रानीवाला कंपाउंड में चल रही श्रीराम कथा में कथा व्यास रूद्रदत्त भारद्वाज ने शिव कथा का वर्णन करते हुए कहा कि भगवान भोलेनाथ की जो सेवा करता है, उसे कभी कष्ट नही होता है और बिगड़े काम बन जाते है। सती चरित्र का वर्णन करते हुए कहा कि नारी की अपार शक्तियां ही जनमानस की रक्षा करती है। भगवान शिव की पूजा अक्षत बेलपत्र, जलसेवा से ही करनी चाहिए।

आगरा से आए आचार्य सुशील शर्मा ने शिवपुराण और सामूहिक रूद्धाभिषेक कराकर सनातन धर्म की ध्वज पताका फैला रहे है। कथा के दौरान भगवान शिव और पार्वती की झांकी प्रस्तुत हुई। भजनों पर भक्तों नृत्य किया। कथा की प्रथम आरती गौ सेवा आयोग के सदस्य रमाकांत उपाध्याय ने की। इस अवसर पर सुशील पैंगोरिया, शंकर गुप्ता, राजेश दुबे आदर्ष, पार्षद पूनम, कृपाशंकर राजौरिया, पीके शर्मा, उपेन्द्र वाजपेई, संजेश, मनोज दौनेरिया, सतीश गोलेश, मनोज सिकरवार आदि मौजूद रहे

Share your love
Praveen upadhyay
Praveen upadhyay

प्रवीण उपाध्याय एक जाने-माने संवाददाता हैं, जो अपनी निष्पक्षता और सटीक रिपोर्टिंग के लिए पहचाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता में हमेशा सच्चाई और निष्पक्षता की प्रमुखता रही है, और उन्होंने कई महत्वपूर्ण घटनाओं की रिपोर्टिंग कर दर्शकों को विश्वसनीय जानकारी प्रदान की है। उनके समर्पण और मेहनत से हना न्यूज की पहचान और भी मजबूत हुई है।

वेबसाइट: hnanews.co.in

Articles: 353

Newsletter Updates

Enter your email address below and subscribe to our newsletter