शिकोहाबाद: एके कॉलेज में अटल एवं सुशासन सप्ताह का शुभारंभ



शिकोहाबाद। शुक्रवार को एके कॉलेज में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी बाजपेयी के जन्मदिवस सप्ताह का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी के निर्देशन में पूर्व प्रधानमंत्री की याद में एक संगोष्ठी का आयोजन किया। जिसमें सभी लोगों ने अटल के जीवन पर प्रकाश डाला।

एनएसएस के डॉ. संजीव कुमार यादव व विमल कुमार के मार्गदर्शन में भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी की याद में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसका प्रारम्भ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर दीदार सिंह यादव द्वारा अटल बिहारी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर महान आत्मा को याद किया। अन्य शिक्षक साथियों ने भी तसवीर पर पुष्प अर्पित कर महान आत्मा को याद किया। प्राचार्य ने अपने सम्बोधन में पूर्व प्रधानमंत्री के स्वर्णिम राजनीतिक युग के बारे में चर्चा की।

अटल जी की स्वच्छ राजनीती के प्रति सकारात्मक सोच व सभी राजनीतिक दलो के साथ पूरी ईमानदारी व दृढ़ संकल्प के साथ कार्यशैली के बारे में बच्चो को विस्तार से बताया। प्रोफेसर संजय यादव ने उनको एक महान व्यक्तित्व व कवि के रूप में याद किया। उन्होंन बताया कि सत्ता में न होते हुए भी उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर भारत सरकार का नेतृत्व किया। डॉ.राकेश यादव ने राष्ट्रीय निर्माण की प्रति समर्पण एवं भेदभाव रहित राजनीति के लिए महान आत्मा को याद किया।

इस अवसर पर प्रोफेसर स्नेहलता चतुर्वेदी, डॉ.राकेश कुमार, डॉ.विन्द्र यादव, डॉ. रूम सिंह, हरेंद्र यादव, उदय प्रताप, उमेश, दिलीप, कन्हैया तथा अन्य कर्मचारी व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में डॉ. संजीव कुमार यादव ने सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

ravi kumar
ravi kumar

रवि कुमार एक अनुभवी और समर्पित संवाददाता हैं, जो अपने लेखन और रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी समझ और सटीकता का मिश्रण देखने को मिलता है, जो पाठकों को हर मामले की सच्चाई से अवगत कराता है। रवि ने अपने करियर में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रभावी ढंग से रिपोर्टिंग की है, जिससे उनकी पहचान एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में बनी है।

वेबसाइट: hnanews.co.in

Articles: 1466

Newsletter Updates

Enter your email address below and subscribe to our newsletter