फिरोजाबाद: सुहागनगरी में धूमधाम से मनाई गई नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती



फिरोजाबाद। सुहागनगरी में आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर राजनीतिक पार्टी, सामाजिक संगठनों द्वारा सुभाष तिराहे स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।

गुरूवार को भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती धूमधाम से मनाई। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने सुभाष तिराहा स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। साथ ही उनके बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान दीपक गुप्ता कालू, रामनरेश कटरा, भीषम पाल सिंह, आनंद अग्रवाल, भगवान सिंह झा, राजेश झा, अर्चित गुप्ता, विकास दिवाकर, अशोक राठौड़, अमन यादव, आकाश गुप्ता, दीपक अग्रवाल, ध्रुव गुप्ता आदि मौजूद रहे।

वहीं निर्वतमान कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। साथ ही कहा नेताजी द्वारा दिया गया नारा तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा आज भी लोगों के अंदर जोश पैदा करता है। इस अवसर पर संदीप कुमार, जीशान, राजू, अजय कुमार, रोहित यादव, आदेश राठौर आदि मौजूद रहे।

सपा कार्यालय पर आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई। इस अवसर पूर्व एमएलसी डाॅ दिलीप यादव ने कहा कि नेताजी ने आजाद हिंद फौज का गठन कर देश की आजादी मिशन में बढ़-चढ़कर अपना योगदान दिया।

इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष शिवराज सिंह यादव, पूर्व एमएलसी डाॅ असीम यादव, पूर्व विधायक अजीम भाई, रामवीर सिंह, राष्ट्रीय सचिव सतेंद्र जैन सौली, जिला महासचिव मीना राजपूत, अशोक यादव, जगमोहन यादव, जर्रार अहमद राजू, नीरज यादव, दिनेश यादव, ई. अजय यादव, अश्वनी यादव, बंटू कठेरिया, इंद्रपाल सिंह गुर्जर, हिमालय यादव, छविराम, श्यामपाल सिंह यादव, रत्नेश कुमार आदि मौजूद रहे।

Share your love
ravi kumar
ravi kumar

रवि कुमार एक अनुभवी और समर्पित संवाददाता हैं, जो अपने लेखन और रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी समझ और सटीकता का मिश्रण देखने को मिलता है, जो पाठकों को हर मामले की सच्चाई से अवगत कराता है। रवि ने अपने करियर में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रभावी ढंग से रिपोर्टिंग की है, जिससे उनकी पहचान एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में बनी है।

वेबसाइट: hnanews.co.in

Articles: 1463

Newsletter Updates

Enter your email address below and subscribe to our newsletter