Skip to content

फिरोजाबाद: सुहागनगरी में मंगलवार को मचेगा होली का हुड़दंग, जमकर उड़ेगा अबीर गुलाल

-होलिका दहन के बाद शुरू हो जाएगी होली, घर-घर खिलेंगे रंग
-महिलाओं ने व्रत रख किया होलिका पूजन

फिरोजाबाद। सुहागनगरी में आज होली का हुड़दंग सुनाई देगा। इस दौरान सड़कें भी अबीर गुलाल से सराबोर हो जाएंगीं। फाल्गुन की पूर्णिमा पर मंगलवार को महिलाओं ने पूरे दिन व्रत रखने के बाद शाम को होलिका का पूजन किया। पूड़ी सब्जी और गुझिया का भोग लगाया। इसके बाद सुख समृद्धि की कामना की।

होलिका दहन की परंपरा सुबह चार बजे की है। मंगलवार सुबह से शहर की गलियों में होलिका के रखे जाने की तैयारियां चलती रही। शाम को पूजन के बाद बुधवार सुबह चार बजे से होलिका दहन होगा। होली पर रंग के शौकीन सुबह से ही खरीददारी करते रहे। शाम से ही लोगों पर होली का रंग चढ़ने लगे। कई क्षेत्रों में शाम से ही होली शुरू हो गई। वहीं घरों में होली की तैयारियां चलती रही। बच्चों को होली को लेकर उत्साह नजर आया।

वहीं, मंगलवार सुबह महिलाएं स्नान आदि से निवृत होने के बाद होलिका पूजन की तैयारियों में जुट गई। हर घर की रसोई से पकवानों की खुशबू महकने लगी। महिलाओं ने हिमांयूपुर, रोडवेज बस स्टैंड, मथुरा नगर, आर्य नगर, जलेसर रोड, कोटला रोड, रसूलपुर, आसफाबाद सहित अन्य स्थानों पर विधि विधान से होलिका का पूजन किया। वहीं युवतियां एवं बच्चे एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाऐं देते नजर आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *