फिरोजाबाद: डीएम-एसएसपी ने मुख्यमंत्री की जनसभा स्थल का किया निरीक्षण, देखी व्यवस्थाएं

फिरोजाबाद। जनपद में चुनावी माहौल नजर आने लगा है। प्रत्याशी भी अपनी जीत को लेकर रात दिन एक करने में लगे हुए है। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को तिलक इंटर कालेज में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में एक जनसभा को संबोधित करने आ रहे है। इसी के चलते सुरक्षा की दृष्टि से जिलाधिकारी व एसएसपी द्वारा जनसभा स्थल का निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

सुहाग नगरी में जैसे-जैसे गर्मी का पारा बढ़ रहा है वैसे-वैसे चुनाव का पारा बढ़ रहा है। जनपद में सात मई को लोकसभा चुनाव होगा। जिसके चंद दिन ही बाकी होने के कारण प्रत्याशी जीतोड़ मेहनत करने में लगे हुए है। शनिवार से जनपद में राष्ट्रीय स्तर के नेताओं का आना शुरू हो जाएगा। जो कि चुनावी माहौल को और गरम होता देखा जा सकता है।

शानिवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तिलक इंटर कॉलेज में आकर भाजपा प्रत्याशी विश्वदीप सिंह के पक्ष में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। जिसको लेकर भाजपा नेता भी अधिक भीड़ जुटाने की तैयारी में जुट गए है। गुरुवार को जिलाधिकारी रमेश रंजन व एसएसपी सौरभ दीक्षित ने जनसभा स्थल का निरीक्षण किया। साथ ही सुरक्षा को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

इस दौरान एसपी सिटी सर्वेश कुमार मिश्रा एसडीएम सदर कृति राज सीओ सिटी हिमांशु गौरव थाना प्रभारी दक्षिण थाना उत्तर सहित आला अधिकारी मौजूद रहे।

 

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2254