फिरोजाबाद: तीज मेंले में महिलाओं ने की जमकर खरीददारी

-फिरोजाबाद क्लब में महिला शक्ति ने लगाया तीज मेला

फिरोजाबाद। जायंट्स ग्रुप ऑफ फिरोजाबाद महिला शक्ति द्वारा मंगलवार को फिरोजाबाद क्लब में तीज प्रदर्शनी लगायी गई। जिसमें महिलाओं ने जमकर खरीददारी की। साथ ही चाॅट-पकौड़ी का भरपूर आनंद लिया।

तीज मेले का उद्घाटन प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर सौम्या चैहान ने दीप प्रज्जवलन कर किया। अध्यक्षा पूनम गुप्ता ने बताया कि महिला शक्ति हमेशा से ही सेवा कार्य करती आयी है। इस तीज मेले का मुख्य उद्देश्य धन अर्जन करना है। इसमें स्टॉल बुकिंग कराने से जो भी धन लाभ होगा, वो सामाजिक, सेवा कार्य, असहाय बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य, निर्धन कन्या के विवाह आदि पर खर्च किया जायेगा।

प्रशासनिक निर्देशिका प्राची अग्रवाल ने बताया कि इस तीज मेले में कानपुर, मथुरा, आगरा, भरतपुर, खैरागढ़, दिल्ली और फिरोजाबाद आदि जगह से आए दुकानदारों ने स्टाल लगाई। जिसमें फैसनेबुल कपड़े, डिजाइनर ज्वैलरी, रेसिन प्रोडक्ट, राखी, भगवान की पोशाक, साड़ी, घरेलू उपयोगी समान की जमकर खरीददारी की गई।

वित्त निर्देशिका राखी बंसल ने बताया कि महिला शक्ति द्वारा लकी ड्रा भी रखा गया। मेले में आई महिलाओं ने लकी ड्रॉ का कूपन खरीदा और हर दो घंटे बाद लकी ड्रॉ निकाला गया। विजेता महिला को उपहार दिया गया। तीज मेले में मां सुषमा निःशुल्क प्रशिक्षण केंद्र से आई लड़कियों और महिलाओं द्वारा मेहंदी, कढ़ाई, सिलाई और ब्यूटीशियन के प्रशिक्षण का प्रदर्शन किया गया। मेले में आई महिलाओं को निःशुल्क मेहंदी लगवाई।

इस दौरान फेडरेशन अधिकारी वर्तिका जैन, यूनिट डायरेक्टर अनू बंसल, नीतू बंसल, रेनू अरोरा, शालू नरूला, उषा पाराशर, डिंपल गुप्ता, कल्पना राजोरिया, रश्मि अग्रवाल, तनु, गौरी, सीनू, दीपा, गुंजन, निशा, चारुल आदि सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2476