फिरोजाबाद: पुलिस ने किया सराहनीय कार्य, महिला का मोबाइल लौटाया

फिरोजाबाद/शिकोहाबाद। थाना दक्षिण की क्यूआरटी मोबाइल पर तैनात पुलिस टीम द्वारा रास्ते में सड़क पर मिले मोबाइल को मोबाइल स्वामी महिला को सकुशल लौटाया। इस कार्य से पुलिस की सभी लोगों ने प्रशंसा की।

शुक्रवार सायं क्यूआरटी मोबाइल पर तैनात उनि प्रदीप कुमार चैहान मय हमराह फोर्स सुहाग नगर क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। इसी दौरान सुहाग नगर तिराहा पर एक मोबाइल सड़क पर पड़ा मिला। रात करीब साढ़े नौ बजे की बात है। क्यूआरटी मोबाइल पर गस्त करते हुए सुहागनगर तिराहे पर पहुँची तो सडक पर एक मोबाइल ओपो का पडा हुआ था। जो किसी व्यक्ति का गिर गया था।

करीब 1 घण्टे बाद उसी मोबाइल फोन पर फोन आया। उसने बताया कि यह मेरा मोबाइल है। मेरा नाम सुमन पत्नी आशीष जैन निवासी सुहाग नगर है। महिला ने बताया कि वह अपने पति के साथ मोटरसाइकिल से घर जा रही थी। पर्स से मोबाइल गिर गया था। इस पर उस महिला को सुहाग नगर पोस्ट आफिस पर बुलाया गया।

महिला सुमन अपने ससुर के साथ आयी और मोबाइल को उनके सुपुर्द कर दिया। मोबाइल पाकर महिला काफी प्रसन्न हुई और उसने पुलिस का धन्यवाद किया। पुलिस के कार्य की जानकारी होते ही लोगों ने क्यूआरटी मोबाइल पर तैनात एसआई की खूब प्रशंसा की।

Dinesh
Dinesh

दीनेश वशिष्ठ एक अनुभवी और समर्पित पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी गहन समझ और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्होंने पत्रकारिता में कई वर्षों का अनुभव अर्जित किया है। दीनेश की विशेषता उनकी गहरी शोध क्षमता और सत्य को उजागर करने की प्रतिबद्धता है। उन्होंने कई महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर किया है और उनके रिपोर्ट्स ने समाज पर सकारात्मक प्रभाव डाला है।

Articles: 790