फिरोजाबाद: भाजपा नेता को महिलाओं ने चप्पलों से पीटा

-विवादित धर्मशाला के विवाद में पहुंचे थे बीच बचाव कराने

फिरोजाबाद। थाना टूंडला क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित विवादित धर्मशाला में पहुंचे भाजपा नेता जिला सहकारी क्रय विक्रय समिति चेयरमैन को महिलाओं और पुरुषों ने चप्पलों और लात घूंसों से जमकर पीटा। उन्हें इतना पीटा गया कि उनके कपड़े तक फट गए। आस पास के लोगों ने उन्हें किसी तरह बचाया।

पूरा मामला थाना टूंडला क्षेत्र के स्टेशन रोड का है। जहां पर सविता परिवार की एक धर्मशाला की जगह है। जिस पर कुछ लोग कब्जा जमाना चाहते हैं। धर्मशाला की जगह वर्तमान में खाली पड़ी है। सविता समाज व भाजपा सहकारी क्रय विक्रय समिति चेयरमैन व सह प्रमुख मीडिया ओबीसी मोर्चा ब्रज क्षेत्र भाजपा बुधवार को विवादित भूमि पर पहुंच गए। जहां परिवार के ही लोगों के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। बताया जाता है कि तभी भाजपा नेता ने वहां जाकर वीडियो बनाना शुरू कर दिया।

इसी बात से नाराज होकर महिलाओं ने भाजपा नेता को पकड़ लिया और उनकी जमकर पिटाई शुरू कर दी। मारपीट में उनके कपड़े तक फट गए। सविता परिवार की महिलाएं, पुरुष और बच्चों का कहना था कि भाजपा नेता द्वारा उनके परिवार में हस्तक्षेप किया जा रहा था। उनकी जमीन को लेकर वह राजनीति कर रहे थे। जिसके कारण उन्होंने उन्हें सबक सिखाया है। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह भाजपा नेता को वहां से निकाला।

इस मामले में भाजपा नेता का कहना है कि वह विवाद की स्थिति में राजीनामा कराने के लिए गए थे लेकिन परिवार की महिलाओं ने उन्हें ही पकड़ लिया और पीटना शुरू कर दिया। इस मामले को लेकर भाजपा नेता ने थाने में तहरीर दी है।

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2558