फिरोजाबाद: भाजपा के नए जिलाध्यक्ष बने उदय प्रताप सिह

फिरोजाबाद। आगामी लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा ने संगठन में बड़ा फेरबदल किया है। भाजपा ने फेरबदल करते हुए वृंदावन लाल गुप्ता को हटाकर उदय प्रताप सिंह को फिरोजाबाद का नया जिलाध्यक्ष घोषित किया है।

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने एच.एन.ए की टीम को बताया कि वह सबका साथ सबका विकास के नारे को लेकर आगे बढ़ेंगे। आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा पार्टी कार्यकर्ताओं के बलबूते पर पूरी दमदारी से चुनाव लड़ेगी। हम आगामी चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में लड़ेंगे। सरकार ने जो जनता के लिए काम किए हैं। उन्हें सामने रखकर हम जनता के बीच जाएंगे। जातिवाद और धर्म से परे हटकर पार्टी को जिले में मजबूत बनाने का काम किया जायेगा।

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2558