फिरोजाबाद: यूथ कांग्रेस के चुनाव की प्रक्रिया हुई शुरू, नामांकन की अंतिम तिथि 29

फिरोजाबाद। युवा किसी भी पार्टी की रीढ़ की हड्ड़ी होती है। इसी का ध्यान में रखते हुए यूथ कांग्रेस के चुनाव प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जिसके नामांकन की अंतिम तिथि 29 सितंबर है। जिसमें प्रत्येक सदस्य चार वोट डालेगा। जो कि एक प्रदेश अध्यक्ष, दूसरा प्रदेश महासचिव, तीसरा जिलाध्यक्ष और चैथा विधानसभा अध्यक्ष के लिए वोट करेंगा। यह बात कांग्रेस के पार्टी के जिला कार्यालय पर कोऑर्डिनेटर व प्रभारी यूथ कांग्रेस जोन आगरा के राजकुमार यादव ने कही।

जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने कहा कि यूथ कांग्रेस कांग्रेस पार्टी की रीढ़ की हड्ड़ी होती है। इसमें बने हुए कार्यकर्त्ता सदैव पार्टी के हितों की रक्षा करते हैं। यूथ के मजबूत होने से जिले में कांग्रेस को बल मिलेगा। साथ ही 2024 में इंडिया गठवंधन को भारी बहुमत दिलवाने में यूथ कांग्रेस अपनी अग्रण़ी भूमिका निभाएगा।

प्रेस वार्ता के दौरान महानगर अध्यक्ष हाजी साजिद बेग, वरिष्ठ कांग्रेसी धर्म सिंह यादव, पीसीसी सदस्य छेत्रपाल सिंह यादव, मुकेश गौड़, यश दुबे, चाँद कुरैशी, मनोज भटेले, वकार खालिक, रामशंकर राजौरिया आदि मौजूद रहे।

praveen upadhyay
praveen upadhyay

शालू एक उत्साही और समर्पित पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी ताजगी और नवाचार के लिए पहचानी जाती हैं। उन्होंने विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक मुद्दों पर गहरी और संवेदनशील रिपोर्टिंग की है। शालू की लेखनी की विशेषता उनकी संवेदनशील दृष्टिकोण और सटीक तथ्यों की प्रस्तुति है, जो पाठकों को घटनाओं की वास्तविकता से रूबरू कराती है।

Articles: 1281