मऊ: सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी ने हिंदी भवन में मनाया पार्टी का प्रथम स्थापना दिवस

लखनऊ/मऊ। सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी का पहला स्थापना दिवस मऊ के हिंदी भवन में बुधवार को जोशो खरोश और धूमधाम से मनाया गया। सबसे पहले कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र राजभर ने चक्रवर्ती सम्राट महाराजा सुहेलदेव जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इस अवसर पर पार्टी गठन के एक वर्ष पूर्ण होने पर कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र राजभर, राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डॉक्टर बलिराज राजभर सहित सभी राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारियों को फूल मालाओं से लादकर जश्न मनाया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र राजभर ने कहा कि पार्टी ने आप सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के बल पर एक वर्ष में बहुत ही ऊंचाई हासिल की है। उन्होंने सबसे पहले घोसी उपचुनाव में सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी समर्थित प्रत्याशी सुधाकर सिंह की ऐतिहासिक विजय का श्रेय सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को देते हुए सभी को इस पहली सफलता पर बधाई व शुभकामना दिया।

श्री राजभर ने कहा कि यदि किसी भी संगठन में अनुशासन हो और उनके पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं में समर्पण का भाव हो तो उसे संगठन को ऊंचाई हासिल करने में और लक्ष्य प्राप्त करने से कोई रोक नहीं सकता। उन्होंने कहा कि घोसी विधानसभा में हुए उपचुनाव में विधानसभा की सभी राजभर बाहुल्य बूथों पर हुई जीत यह दर्शाती है कि समाज में सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी के प्रति सभी का विश्वास बढ़ा है और हमारे समाज ने हमारे आवाह्न पर सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी समर्थित प्रत्याशी के पक्ष में झूम कर मतदान किया है।

उन्होंने कहा कि इस चुनाव में समाज को धोखा देने वाले विरोधियों के मुंह पर घोसी की जनता ने करारा तमाचा जड़ते हुए उन्हें पैदल कर दिया है और पूरी तरह से नकार दिया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आवाह्न किया कि आपकी एक वर्ष की मेहनत ने आपको समाज में विश्वसनीय बनाया है। अब हम सभी को 2024 के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पूरी क्षमता से समाज में जाकर संगठन का कार्य करना है और सबको पार्टी की नीतियों को बताकर उन्हें अपने साथ खड़ा करना है।

हम सभी को हाईकोर्ट की मंशा के अनुरूप राजभर जाति को अनुसूचित जनजाति में शामिल कराना, जातिगत जनगणना कराना, एक समान शिक्षा, सभी को फ्री बिजली, सभी को 5000 रू. प्रति माह मतदाता पेंशन दिलाने के लिए सभी को जागरूक करके एक साथ करना होगा। जब तक हमारे बीच का नौजवान प्रदेश और देश की पंचायत में नहीं पहुंचेगा तब तक यह हम लोगों की समस्या का समाधान होने वाला नहीं है।

राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डॉक्टर बलिराज राजभर ने कहा कि आज आवश्यकता इस बात की है कि हम सभी लोग मिलकर संगठन को प्रत्येक जनपद, प्रत्येक लोकसभा, विधानसभा और विकासखंड से होते हुए बूथ तक के संगठन को संतृप्त करना है। यदि हम सभी संगठन के कार्य को समय से अंजाम देने में सफल हो गए तो हम सभी निश्चित रूप से प्रदेश और देश की पंचायत में अपना प्रतिनिधि भेजने में सफल हो जाएंगे।

बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष बृजेश राजभर ने एवं संचालन युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद राजभर ने किया। इस अवसर पर अभय नंदन बरनवाल, मनोज राजभर, बड़े लाल चैहान, संजय राजभर, लालजी राजभर, चंद्रशेखर राजभर, मनोज चैधरी, रमेश सिंह चैहान, विशंभर कुशवाहा, रामनिवास राजभर, राजेश राजभर, यशवंत चैहान, यशवंत यादव, गोपाल शरण कनौजिया, धीरज राजभर, रामजीत राजभर, बृजेश यादव, दीपक राजभर, डॉक्टर चिंतामणि राजभर, आबू सालेह, गुजेश राजभर एवं जय हिंद यादव सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित थे।

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2558