फिरोजाबाद: भाजपा की बैठक में दलित अनुसूचित सम्मेलन को लेकर हुई चर्चा

फिरोजाबाद। भाजपा जिला एवं महानगर की संयुक्त बैठक जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह के कैंप कार्यालय एटा रोड टूंडला पर सम्पन्न हुई। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष व ब्रजक्षेत्र प्रभारी संतोष सिंह ने 19 अक्टूबर को अलीगढ़ में आयोजित होने वाले दलित अनुसूचित वर्ग सम्मेलन एवं विधानसभाओं में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन को लेकर सफल बनाने को लेकर समीक्षा की। वहीं दलित अनुसूचित सम्मेलन को लेकर जिला पदाधिकारियों एवं महानगर के पदाधिकारियों को क्रमवार जिम्मेदारियां सौपी। सम्मेलन में जनपद के हजारों की संख्या में दलित अनुसूचित वर्ग के लोग शामिल होंगे। बैठक में महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार, महापौर कामिनी राठौर, पूर्व जिलाध्यक्ष वृंदावन लाल गुप्ता, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह छोटू, जिला प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी अमित गुप्ता, दीपक चैधरी, अवधेश पाठक, केशव फौजी, जगन सेठ, शैलेंद्र वाल्मीकि, कोमल वाल्मिकी, शशी कला यादव, शैलेन्द्र सिंह, महिला अध्यक्ष मुन्नी देवी, राजेश चैहान, राधेश्याम यादव, आकाश शर्मा , गोपाल कृष्ण सिंह, शिवम शर्मा, रिंकू उपाध्याय, आदि।

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2558