शिकोहाबाद: 11 दिसंबर को होगी एटा में किसान महापंचायत

शिकोहाबाद। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष अमरपाल सिंह ने 11 दिसंबर को एटा में किसान महापंचायत करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि एटा में आयोजित किसान महा पंचायत में किसानों की समस्याओं के समाधान पर चर्चा की जायेगी।

अखिल भारतीय किसान यूनियन के तत्वावधान में जनपद के पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं की एटा रोड पर पाढम स्थित शिव फार्म हाउस में बैठक संपन्न हुई। बैठक में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल संघर्षी सहित प्रमुख साथियों की उपस्थित रही। इस दौरान जनपद की कार्यकारिणी का विस्तार आम सहमति से किया गया। जिसमें संगठन तथा किसान मजदूरों के प्रति विशेष आस्था रखने वाले संगठन के साथ लंबे समय से बहुत ही सक्रिय साथी अमरपाल सिंह को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

कार्यकारिणी में विभिन्न साथियों को विभिन्न पदों पर आसीन किया गया। सामूहिक रूप से भ्रष्टाचार, अत्याचार, अन्याय के खिलाफ लड़ने की रणनीति बनाई गई। उक्त बैठक में तय किया गया कि जनपद में विभिन्न विभागों में प्राइवेट एवं सरकारी कर्मचारियों, अधिकारियों के द्वारा गरीब मजदूर किसान को खुलेआम लूटा जा रहा है। सरकार से आने वाली सुविधाओं को भी दलालों के माध्यम से एवं सत्ता पक्ष के राजनेताओं के इशारे पर अपने चहेते लोगों का पात्र व्यक्ति के रुप में चुनाव किया जा रहा है।

सरकार के द्वारा किसान मजदूर के लिए बजट आवंटित करने का बेबजह ढिंढोरा पीटा जा रहा है। प्रशासनिक मशीनरी पूर्ण रूप से किसान मजदूर की लूट करने में लगी हुई है। यह लूट आम आदमी की सरकार के संरक्षण में हो रही है। इसके खिलाफ किसी भी स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि 11 दिसंबर को एटा कचहरी स्थित धरना स्थल पर प्रस्तावित किसान महापंचायत की जायेगी। जिसमें जनपद फिरोजाबाद के सभी किसान साथियों सहित संगठन के प्रमुख कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से सुनील प्रधान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष रामकिशन यादव, नरेश प्रसाद प्रधान, कृष्ण मुरारी प्रधान, विशेष यादव, दिनेश चंद्र, विनीत यादव, कैप्टन शेर सिंह यादव, बाबूजी जगदीश सिंह, अमर पाल सिंह सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।

Dinesh
Dinesh

दीनेश वशिष्ठ एक अनुभवी और समर्पित पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी गहन समझ और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्होंने पत्रकारिता में कई वर्षों का अनुभव अर्जित किया है। दीनेश की विशेषता उनकी गहरी शोध क्षमता और सत्य को उजागर करने की प्रतिबद्धता है। उन्होंने कई महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर किया है और उनके रिपोर्ट्स ने समाज पर सकारात्मक प्रभाव डाला है।

Articles: 813