शिकोहाबाद: भारतीय मानवाधिकार मजदूर परिषद की कार्यकारिणी गठित

-डॉ. पीएस राना प्रदेश सचिव और दिनेश वशिष्ठ बने मंडल महासचिव

शिकोहाबाद। भारतीय मानवाधिकार मजदूर परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चैधरी सतेन्द्र सिंह के निर्देशन में परिषद की एक बैठक आवास विकास कॉलोनी में प्रदेश प्रभारी इं. गिरंद सिंह के निवास कार्यालय पर संपन्न हुई। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चंद्र गुप्ता ने जिला, मंडल एवं प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया।

कार्यकारिणी में डॉ. पीएस राना प्रदेश सचिव, अमला राजपूत मंडल अध्यक्ष आगरा मंडल, महेश माथुर मंडलसचिव, योगेश कुमार मंडल प्रभारी, दिनेश चंद्र शर्मा (वशिष्ठ) मंडल महासचिव आगरा मंडल, निर्मला जादौंन मंडल प्रभारी महिला प्रकोष्ठ, पूनम जादौंन मंडल उपाध्यक्ष, नरेंद्र यादव जिला प्रभारी, अनुरुद्ध यादव जिला महामंत्री, रामजीत राजपूत जिला सचिव, कुसुम लता शर्मा जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा, प्रियंका जादौंन जिला सचिव, रविंद्र सिंह वर्मा उपाध्यक्ष, सत्यप्रकाश तहसील अध्यक्ष जसराना, अनिल कुमार अग्रवाल तहसील अध्यक्ष शिकोहाबाद और योगेंद्र प्रताप तहसील अध्यक्ष सिरसागंज नियुक्त किये गये।

सुभाष चंद्र गुप्ता प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश ने उक्त सभी पदाधिकारियों को मनोनीत किया एवं पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मौजूद राष्ट्रीय अध्यक्ष ने नई कमेटी के गठन पर आभार व्यक्त किया और सभी को सहयोग के लिए आश्वासन दिया।

Dinesh
Dinesh

दीनेश वशिष्ठ एक अनुभवी और समर्पित पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी गहन समझ और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्होंने पत्रकारिता में कई वर्षों का अनुभव अर्जित किया है। दीनेश की विशेषता उनकी गहरी शोध क्षमता और सत्य को उजागर करने की प्रतिबद्धता है। उन्होंने कई महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर किया है और उनके रिपोर्ट्स ने समाज पर सकारात्मक प्रभाव डाला है।

Articles: 790