फिरोजाबाद: मथुरा में फिरोजाबाद के बाल वैज्ञानिकों ने दिखाई अपनी प्रतिभा

फिरोजाबाद। भारत सरकार की इन्सपायर अवार्ड मानक योजना के अंतर्गत विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन चम्पा अग्रवाल इंटर कॉलेज मथुरा में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन भास्कर मिश्रा, जिला विद्यालय निरीक्षक मथुरा द्वारा किया गया। जिसमें फिरोजाबाद जनपद के अलावा आगरा, मथुरा, मैनपुरी, एटा, अलीगढ़, हाथरस एवं कासगंज के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।

फिरोजाबाद के नोडल अधिकारी अश्वनी कुमार जैन के साथ जनपद के शिक्षक सूर्यकांत वर्मा एवं चरन सिंह के मार्गदर्शन में पी.डी. जैन इंटर कॉलेज के शिवा, सोनू एवं डीएवी इंटर कॉलेज के आकाश कुमार ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन जिला विद्यालय निरीक्षक मथुरा एवं निर्णायक मंडल के समक्ष किया। जनपद के बाल वैज्ञानिकों ने अपने मॉडल छिपकली को पकड़ने यंत्र, एडजस्ट हाइट एडजस्टेबल यूरिनल, हाथ में फ्रैक्चर होने पर आराम यंत्र आदि प्रस्तुत किए गए। जिला विद्यालय निरीक्षक मथुरा एवं निर्णायक मंडल द्वारा सराहना की गयी।

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2476