शिकोहाबाद: यंग स्काॅलर एकेडमी मे धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

-शिक्षक के बिना ज्ञान सम्भव नही-डाॅ संजीव आहूजा

शिकोहाबाद। यंग स्काॅलर एकेडमी में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। सर्व प्रथम डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। छात्र-छात्राओं ने देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद कर उनके आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर डॉ संजीव आहूजा व निर्देशिका ईशा आहूजा ने छात्र-छात्राओं को बताया कि हमे शिक्षक व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के विचारों से हमे प्रेरणा लेनी चाहिये व उनके बताये आदर्शो पर चलना चाहिये। शिक्षक ही सच्चा गुरु होता है सदैव गुरुओं का सम्मान करना चाहिये। गुरु से ही जीवन जीने का सही मार्ग मिलता है और गुरु ही हमे अपने लक्ष्य तक पहुँचाता है। अंत मे सभी छात्र-छात्राओं ने गुरुजनो का आर्शीर्वाद प्राप्त किया।

 

GAGAN TOMAR
GAGAN TOMAR

गगन तोमर एक युवा और जोशीले पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी नई सोच और प्रभावी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत से ही विभिन्न सामयिक और सामाजिक मुद्दों पर गहरी नजर रखी है। गगन की रिपोर्टिंग की विशेषता उनकी स्पष्ट और संजीवनी लेखनी है, जो पाठकों को न सिर्फ जानकारी प्रदान करती है, बल्कि सोचने पर भी मजबूर करती है।

Articles: 267