टूंडला: विकसित भारत संकल्प यात्रा का हुआ स्वागत

टूंडला। विकसित भारत संकल्प यात्रा नगला सिंघी के गांव भीकनपुर बजहेरा में पहुंची। जहां यात्रा का भाजपा पदाधिकारियों एवं ग्रामीणों द्वारा स्वागत किया।

सोमवार को नगला सिंघी के गांव भीकनपुर बजहेरा में भारत विकसित संकल्प यात्रा पहुंची। जिसमें मुख्य अतिथि विधायक टूंडला प्रेमपाल सिंह धनगर ने भाग लिया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को जिताना है कमल के निशान पर बटन दबाना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फिर से बनाना है। तथा प्रधानमंत्री द्वारा चलाई जा रही योजना की ग्रामीणों को जानकारी दी गई। इसके साथ ही अधिक से अधिक लोगों को भाजपा में जुड़ने की अपील की।

इस मौके पर सेक्टर संयोजक योगेश उपाध्याय, प्रधान हरिओम वर्मा, सुरेश चंद्र शर्मा के अलावा बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

rajeev gotam
rajeev gotam

राजीव गौतम एक वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी निष्पक्षता और गहन विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के लिए मशहूर हैं। उन्होंने कई वर्षों तक विभिन्न प्रमुख समाचार संस्थानों के साथ काम किया है और अपनी बेहतरीन रिपोर्टिंग के लिए कई पुरस्कार भी जीते हैं। राजीव की रिपोर्टिंग में तथ्यों की सटीकता और घटनाओं की गहरी समझ झलकती है, जिससे पाठकों को विस्तृत और स्पष्ट जानकारी मिलती है।

Articles: 445