फिरोजाबाद: भाजपाईयो ने सुशासन दिवस के रूप में मनाई पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती

फिरोजाबाद। भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म जयंती भारतीय जनता पार्टी महानगर द्वारा सुशासन दिवस के रूप में मनाई। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने अटल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके बताएं गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

रविवार को भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अटल पार्क स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर नगर विधायक मनीष असीजा व महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार ने कहा कि अटल जी ने सिद्धांत व विचारधारा के स्तंभों पर आधारित राजनीतिक युग का आरंभ करने के साथ गरीब कल्याण और सुशासन की समावेशी आधार शिला रखी। राष्ट्र को समर्पित उनका जीवन सदैव हमारा कर्तव्य पथ प्रशस्त करता रहेगा।

इस दौरान पर प्रमुख रूप से महापौर कामिनी राठौर, जिला मीडिया प्रभारी अमित गुप्ता, शिवमोहन श्रोत्रिय, आनन्द अग्रवाल, महेंद्र द्विवेदी, उदय प्रताप सिंह, केशव फौजी, महिला मोर्चा अध्यक्ष मुन्नी देवी, अंकित तिवारी, आकृति सहयोगी, केके गाँधी, रामनरेश कटारा, राधेश्याम यादव, राजकुमार छिब्बर, देवेश भारद्वाज, प्रमोद पाल बघेल, विजय सिंह, रविन्द्र शर्मा, उदय गुप्ता, दिलीप सिंह, केशव देव शंखवार, राजेश यादव, अवधेश वाल्मीकि, रामगोपाल यादव, देवेन्द्र पार्षद, निकुंज शुक्ला, सतीश चन्द्र प्रजापति व अन्य कार्यकर्ता बंधु उपस्थित थे।

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2558