फिरोजाबाद: भाजपा उत्तर मंडल ने मनाया वीर बाल दिवस

फिरोजाबाद। भाजपा उत्तर मंडल महानगर द्वारा गुुरू गोविंद सिंह के साहबजादों के बलिदान दिवस को वीर बाल दिवस के रूप में राठौर धर्मशाला रानीनगर में मनाया गया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि वीर बाल दिवस अंतिम सिख गुरु, गुरु गोबिंद सिंह के चार पुत्रों, साहिबजादों के सम्मान में मनाया जाता है। आज ही के दिन साहिबजादों जोरावर सिंह और फतेह सिंह को जिंदा दीवाल में चिनवा दिया गया। परंतु यह बालक अपने धर्म से नहीं डिगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष केशव देव शंखवार व संचालन गेंदालाल राठौर ने किया।

इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा देवेश भारद्वाज, जिला उपाध्यक्ष रामनरेश कटारा, महानगर मंत्री कैलाश बाबू ओझा, पूर्व पार्षद बिनाका राठौर, पार्षद ऊषा राठौर, सुभाष राठौर, कृष्णवीर दिवाकर, पवन गुप्ता, अबदेश बाल्मीक, सतेन्द्र सविता, सुरेंद्र राजपूत, राजकुमार राठौर, महेंद्र सिंह, भोला शंकर, लायक सिंह, शेलेंद्र शर्मा, योगेंद्र चैहान, राहुल चैहान, नाहर सिंह तोमर, योगी राजपूत, संतोष बघेल, बन्नी यादव, डीपी सिंह राठौर, सुरेश बाबू राठौर, विपन राठौर, कमलेश बाबू राठौर, कृपाल सिंह, अजय ओझा, दिनेश जादौन, शंकर पाल राठौर आदि रहे।

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2558