टूंडला। हिंदू हृदय सम्राट, पूर्व राज्यपाल एवं पूर्व मुख्यमंत्री पद्म विभूषण से सम्मानित कल्याण सिंह की जयंती भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारीयों द्वारा उनके चरणों में पुष्प अर्पित करके नमन किया।
इस अवसर पर कल्याण सिंह के विचार और उनकी अयोध्या श्रीराम मन्दिर के लिए अपनी मुख्यमंत्री पद को भी त्याग कर देना उनके व्यक्तित्व को दर्शाता है। उनका प्रेम श्रीराम और भारत वर्ष के लिए क्या था। उनके विचारो पर हर कार्यकर्ता अमल करेगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, जिला उपाध्यक्ष हनुमंत सिंह बघेल, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष दिनेश गुप्ता, सचिन जैन, युवा जिला अध्यक्ष आकाश शर्मा, महिपाल निषाद, हनी जादौन, रिंकू उपाध्याय, सुनील पाठक, विनोद सिंह, गिरबर निषाद, अरूण त्रिवेदी, गामा त्रिवेदी, गौरव जैन, कालीचरण, आदि मौजूद रहे।