टूंडला: भाजपाईयों ने गरीबों को वितरण किए कंबल

टूंडला। भारतीय जनता पार्टी द्वारा शिविर लगाकर कंबल वितरण का आयोजन शांति गेस्ट हाउस में भाजपा जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह के नेतृत्व में किया गया। इस मौके पर 500 गरीब लोगों को कंबल वितरित किये गये।

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में 400 से अधिक सीट जीतकर मोदी भारत के नहीं पूरी दुनिया के नंबर एक नेता बनने जा रहे हैं। नगर अध्यक्ष दिनेश गुप्ता ने कहा की टूंडला में लोकसभा चुनाव में इस बार ऐतिहासिक वोट भाजपा को मिलेगा।

इस मौके पर दीपक चैधरी, सुनील ज्योति, नीलम दिवाकर, हरिओम, विनोद बाबू, राजीव जैन चंदा, गौरव जैन, आशीष शर्मा, मनप्रीत सिंह कीर, राजेश अग्रवाल, अनिल गुप्ता मामा, सचिन जैन, गौरव जैन, हनी जादौन आदि उपस्थित रहे।

rajeev gotam
rajeev gotam

राजीव गौतम एक वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी निष्पक्षता और गहन विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के लिए मशहूर हैं। उन्होंने कई वर्षों तक विभिन्न प्रमुख समाचार संस्थानों के साथ काम किया है और अपनी बेहतरीन रिपोर्टिंग के लिए कई पुरस्कार भी जीते हैं। राजीव की रिपोर्टिंग में तथ्यों की सटीकता और घटनाओं की गहरी समझ झलकती है, जिससे पाठकों को विस्तृत और स्पष्ट जानकारी मिलती है।

Articles: 445