फिरोजाबाद: जनकल्याण दिवस के रूप में मनाया बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती का जन्मदिन

फिरोजाबाद। पूर्व मुख्यमंत्री एवं बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती का जन्मदिन जनकल्याण दिवस के रूप में नरायणी सेवा सदन सेैलई में मनाया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि रविंद्र पारस मंडल कोर्डिनेटर आगरा ने कहा कि आज हम पार्टी के कार्यकर्ता दलितों, गरीबो एवं पिछड़ो की मसीहा बहन कुमारी मायावती का जन्मदिन जनकल्याण दिवस के रूप में मना रहे है। बसपा कानून में आस्था रखने वाली पार्टी है। बसपा पार्टी ही दलितों, गरीबो का उत्थान कर सकती है। हमें 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों में अभी से जुट जाना चाहिए। डाॅ ज्ञान सिंह ने कहा कि पार्टी उ.प्र. में पूरी दमखम के साथ लोकसभा चुनाव लड़ेगी। सतेन्द्र जैन सौली ने कहा कि बहन जी के शासन काल में कानून का राजा था।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार टीटू ने की। इस दौरान सालिंग सिंह, अनिल भाटिया, अजीम भाई, संजीव शर्मा, जितेन्द्र कुमार निमेष, लोकेश कुमार पिप्पल, प्रमोद बघेल, डाॅ हरी सिंह, विमल कुमार, विजय पाल प्रधा, सोनू भारती, यादुर्वेद्र सिंह, अनिल यादव, नरेश गौतम आदि मौजूद रहे।

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2558