टूंडला: पंडित दीनदयाल उपाध्याय की भाजपाइयों ने मनाई पुण्यतिथि

टूंडला। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह के कैंप कार्यालय पर मनाई गई।

भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय एकात्मक मानव बाद एवं अंत्योदय दर्शन की प्रणेता थे। वह जनसंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रेरणा के स्रोत थे। उन्होंने व्यापक चिंतन से आने वाले समय में राजनीति नहीं, राष्ट्र नीति की नई परिभाषा दी। उनका जीवन राष्ट्र के लिए हमेशा समर्पित रहा। आज भारतीय जनता पार्टी एक विशाल वट वृक्ष के रूप में पल्लवित हो रही है। जिला उपाध्यक्ष हनुमंत बघेल ने कहा कि 11 फरवरी 1968 को मुगलसराय स्टेशन के पास मुख्य विपक्षी पार्टी के नेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की एक रहस्यमई तरीके से हत्या की गई।

इस अवसर पर शिव शंकर शर्मा, आकाश शर्मा, वीरेंद्र सिंह गौर, अवधेश प्रताप सप्पू, कौशल किशोर उपाध्याय, दिनेश बघेल, दिनेश गुप्ता, नरेंद्र प्रधान, राजन सिंह निषाद, ताराचंद दिवाकर, सचिन जैन, राम नवीन शर्मा, देवेश प्रताप सिंह, बृजपाल सविता, जयवीर सिंह, पुष्पेंद्र सीताराम एडवोकेट के अलावा जिला प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी अमित गुप्ता मौजूद रहे।

rajeev gotam
rajeev gotam

राजीव गौतम एक वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी निष्पक्षता और गहन विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के लिए मशहूर हैं। उन्होंने कई वर्षों तक विभिन्न प्रमुख समाचार संस्थानों के साथ काम किया है और अपनी बेहतरीन रिपोर्टिंग के लिए कई पुरस्कार भी जीते हैं। राजीव की रिपोर्टिंग में तथ्यों की सटीकता और घटनाओं की गहरी समझ झलकती है, जिससे पाठकों को विस्तृत और स्पष्ट जानकारी मिलती है।

Articles: 445