फिरोजाबाद: जन कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों के जीवन में आये सकारात्मक परिवर्तन पर करे संवाद-ब्रज बहादुर

फिरोजाबाद। भाजपा कार्यालय पर लाभार्थी संपर्क अभियान कार्यशाला का आयोजन जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह व महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार की संयुक्त अध्यक्षता में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी ब्रज बहादुर ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ता को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से भेंट कर उनके जीवन में आये सकारात्मक परिवर्तन पर संवाद करें।

उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से कहा कि डबल इंजन की भाजपा सरकार की जनहित योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुँचाने के लिए अपने-अपने क्षेत्रों में प्रचार प्रसार करें और लाभार्थियों से सम्पर्क कर जनसमर्थन के लिए आग्रह करें। जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह व महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार ने लाभार्थी सम्पर्क अभियान के उद्देश्यों को लेकर कार्यकर्ता को संबोधित करते हुए कहा कि अभियान के माध्यम से केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से हम और हमारे कार्यकर्ताओं द्वारा व्यक्तिगत रूप से संपर्क किया जाएगा।

कार्यशाला में सांसद डॉ चंद्रसेन जादौन, जिला सहकारी बैंक चेयरमैन अतुल प्रताप सिंह, लोकसभा संयोजक वृंदावन लाल गुप्ता, नानक चंद्र अग्रवाल, जिला मीडिया प्रभारी अमित गुप्ता, राजीव गुप्ता चेयरमैन जसराना, शिवमोहन श्रोत्रिय, सुनील शर्मा, सोनू सिंह, संजय चक, राजेन्द्र बोहरे, शशिकला यादव, नीलम दिवाकर, सत्यवीर गुप्ता, आकाश शर्मा, केशव फोजी, सुरेन्द्र राठौर, राजेश चैहान, जगन सेठ, त्रिलोकी नाथ शर्मा, राजकुमार छिब्बर के अलावा सभी मंडल अध्यक्ष व पदाधिकारी मौजूद रहे।

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2558