फिरोजाबाद: भाकियू अराजनैतिक ने श्रीराम काॅलौनी में विकास कार्य कराएं जाने की मांग

फिरोजाबाद। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के पदाधिकारियों ने नगर आयुक्त के नाम संबोधित ज्ञापन उनकी अनुपस्थित में अपर नगर आयुक्त को सौंपा है। जिसमें श्रीराम काॅलौनी में विकास कार्य कराएं जाने की मांग की है। अन्यथा नगर आयुक्त का घेराव करने की चेतावनी दी है।

राष्ट्रीय सचिव जीत कमल सोलंकी ने अरोप लगाते हुए कहा कि नगर निगम द्वारा श्रीराम कॉलोनी की अनदेखी कर विकास कार्यों में भेदभाव पूर्ण रवैया अपनाया जा रहा है। जिलाध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ पंडित अखिलेश शर्मा ने कहा कि श्रीराम कॉलोनी सड़क नालियों एवं लाइटों से वंचित है। लट्ठों पर लाइटें नही लगाई गई, रात में असामाजिक तत्व अंधेरे का लाभ उठाकर चोरी और लूट जैसी घटनाओं को अंजाम देते है। कई बार पार्षद एवं महापौर से शिकायत भी की गई, लेकिन कोरा आश्वाशन ही प्राप्त होता है।

अगर शीघ्र बिजली के समस्त लट्ठों पर लाइटें नही लगाई गई और चांदनी धाम बाली गली की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन होगा। युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजय सिंह चैहान ने कहा कि अगर उपरोक्त समस्याओं का निदान नहीं हुआ, तो नगर आयुक्त का घेराव किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में लक्ष्मी नारायण कुशवाहा, भूरी सिंह, मोहित यादव, सहित सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2476