फिरोजाबाद: किसी और दल का नेता नाराज होगा, उसे साथ लाने का काम करेंगी सपा-अखिलेश यादव

-सच्ची खबर चलाने पर पत्रकारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराती है भाजपा

फिरोजाबाद। शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने सपा से बगावत करने वाले पूर्व विधायक अजीम भाई, बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष टीटू कुमार और निर्दलीय मेयर चुनाव लड़ने वाली रुखसान बेगम को सपा में शामिल किया।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी ने दस लाख करोड़ का उद्योगपतियों का कर्ज माफ कर दिया। जिस पैसे से किसानों और नौजवानों का काम होना था। उस पैसे को बड़े-बड़े उद्योगपतियों को लोन दे दिया। अब गरीबों का काम कैसे हो सकेगा। जो भी कुछ बोलता है उसके लिए ईडी लगा देते हैं।

भाजपा सरकार में गारंटी महंगाई कम करने, रोजगार देने और पेट्रोल डीजल कम करने की क्यों नहीं है। देश की जनता भाजपा को हटाने का काम करेगी। देश की पहचान यहां का किसान है, जो देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करता है। आज किसान को आंसू गैस, लाठी डंडों का सामना करना पड़ रहा है। किसान अपना हक मांग रहे हैं। आपने उन लोगों को भारत रत्न दिया, जिन्होंने किसानों के लिए काम किया फिर आप एमएसपी क्यों तय नहीं कर पाए। किसान धरने पर बैठे हैं।

भर्ती के लिए युवा जगह-जगह प्रदर्शन कर रहे हैं। सरकार के खिलाफ सच्ची खबर चलाने पर पत्रकारों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज हो जाएगी। जितने भी दल भाजपा को समर्थन दे रहे हैं। उनके सभी सदस्य मंत्री बनना चाहते हैं। कोई भी दल ऐसा नहीं है जो भाजपा को समर्थन दे रहा हो और मंत्री न बनना चाहता हो। या विभाग न बदलना चाहता हो। अभी सबसे अधिक संकट बीजेपी पर है, जो सबको बुला रही है और कह रही है कि आ जाओ आपको मंत्री बना देंगे, लेकिन शपथ किसी को नहीं दिलाएंगे।

विधायक तो नाराज होंगे ही जो विधायक या जो किसी और दल का नेता जो नाराज होगा, उसे साथ लाने का काम सपा करेगी। कहीं सरकार जान बूझकर तो पेपर लीक नहीं कर रही। जो पांचवीं अर्थव्यवस्था की बात करता हो उसकी सरकार में पेपर लीक हो रहे हैं। देश की रक्षा करने वालों के लिए अग्निवीर जैसी खराब व्यवस्था जिसने दी है, उसने नौजवानों का भविष्य अंधकार में डाला है। राष्ट्रवादी सरकार वही होती है तो नौजवान और किसानों के हित में काम करे।

गठबंधन हो गया है। सीटों का बंटवारा हो गया है। 25 तारीख को मैं कार्यक्रम में जाऊंगा। चंडीगढ़ में वैलेट से वोट पड़े थे, इसलिए पोल खुल गई। ईवीएम से वोट पड़ते तो पता नहीं चलता। भाजपा पार्टी की तरह नहीं, बल्कि एक गिरोह की तरह काम कर रही है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि ये लोकतंत्र खत्म कर देगी। जनता जागरूक हो जाए जो वोट लूटने का काम करते हैं। ऐसे लोगों को सबक सिखाने की जरूरत है। बीजेपी ने डेयरी प्लांट को बंद कर दिया। भाजपा सभी की सीट बदलने जा रही है।

उन्होंने कहा कि ये सरकार सदन में कहती थी कि हम आलू खरीदेंगे। एक भी आलू नहीं खरीदा गया। इस दौरान पार्टी में शामिल हुए अजीम भाई, टीटू सिंह, रुखसाना बेगम का स्वागत किया। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ पूर्व सांसद अक्षय यादव, सपा जिलाध्यक्ष शिवराज सिंह यादव, डाॅ दिलीप यादव, डाॅ सुकेश यादव आदि सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2558