फिरोजाबाद: जो भी दल ब्राहमण समाज के व्यक्ति को प्रत्याशी बनाएंगा, उसी का समर्थन करेगा समाज

फिरोजाबाद। उ.प्र. ब्राहमण जागृति मंच द्वारा एक प्रेसवार्ता का आयोजन नगर के एक होटल में किया गया। जिसमें राजनीति पार्टियों द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव में ब्राहमण समाज के व्यक्ति को प्रत्याशी बनाएं जाने की मांग के साथ, उस पार्टी का समर्थन करने का ऐलान किया।

मंच के संयोजक गोपाल शर्मा ने कहा कि फिरोजाबाद में ब्राहमणों की संख्या ढ़ाई लाख से ज्यादा है। लेकिन राजनीति पार्टियों द्वारा ब्राहमणों की अनदेखा किया जाता है। राजनीतिक पार्टियां ब्राहमणों को नेतृत्व करने का मौंका नहीं देती है, अब ब्राहमण समाज जाग चुका है। उन्होंने कहा कि मंच के सभी पदाधिकारियों ने निर्णय लिया है कि इस बार 2024 के लोकसभा चुनाव में जो पार्टी ब्राहमण समाज के व्यक्ति को प्रत्याशी बनाएंगी। उस पार्टी ब्राहमण समाज पूर समर्थन करेंगी और लोकसभा में भेजनें का काम करेंगा।

मीडिया प्रभारी सौरभ लहरी ने ब्राहमणों के साथ हो रहे अन्याय व उत्पीड़न को देखते हुए इस बार लोकसभा चुनाव में एक जुटता के साथ चुनाव में अपनी ताकत दिखाने का आव्हान किया। इस दौरान बौबी शर्मा ने होने वाले होली मिलन समारोह के लिए भानु उपाध्याय को संयोजक मनोनीत किया है। वार्ता के दौरान सुरेन्द्र उपाध्याय, राजीव शर्मा, देवेंद्र उपाध्याय, दुर्गा प्रसाद, सूर्य प्रकाश रावत, अशोक शर्मा, डाॅ राजीव पचैरी, रामप्रकाश उपाध्याय, तरूण उपाध्याय, रवि शर्मा, चेतन दीक्षित, अवधेश उपाध्याय, संकल्प शर्मा आदि मौजूद रहे।

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2476