फिरोजाबाद: इंडिया गठबंधन को वोट देकर, देश के संविधान को बचाने का करें कार्य-अक्षय यादव

फिरोजाबाद। समाजवादी पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी व पूर्व सांसद अक्षय यादव ने विधानसभा टूंडला विधानसभा के गांव दौलतपुर, मुईद्दीनपुर, नगला राधे, त्रिलोकपुर, शाहपुर, नगला सलुआ, पानी गांव, ठार छत्तरपुर में पीडीए के तहत नुक्कड़ सभा कर लोगों से जनसमर्थन मांगा।

पूर्व सांसद अक्षय यादव ने भाजपा सरकार पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा सरकार और उनके मंत्री ईडी, सीबीआई सरकारी एजेंसियों का दुरूपयोग कर रहे है। हाल ही में राज्यसभा चुनाव में डरा धमका कर सपा के विधानसभा सदस्यों को अपने पक्ष में वोट डालने को मजबूर कर दिया। संविधान की धज्जियां उड़ाते हुए कानून को हाथ में लेकर कार्य कर रहे है। देश में लोकतंत्र नाम की कोई चीज नहीं रह गई। किसानों, गरीब, मजदूर, अल्पसंख्यक, दलितों को डराया जा रहा है। जिससे जनता सरकार के खिलाफ आवाज नहीं उठा पा रही है।

नौजवान बेरोजगार घूम रहा है। शिक्षक व राज्य कर्मचारी पुरानी पेंशन की मांग कर रहे है। सरकारी विभागों को निजीकरण किया जा रहा है। हम सभी एकजुट होकर इंडिया गठबंधन को वोट देकर देश के संविधान व देश बचाने कार्य करें। तभी लोकतंत्र कायम रहेगा। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष शिवराज सिंह यादव, पूर्व एमएलसी डाॅ दिलीप यादव, महाराज सिंह धनगर, नौंरग सिंह, इंद्रवती यादव, कमल सिंह दिवाकर, अनिल यादव, संदीप यादव, डिगम्बर सिंह धनगर, रामवीर सिंह धनगर, कर्मवीर यादव आदि मौजूद रहे।

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2558