शिकोहाबाद: कवि सम्मेलन में महिला साहित्यकार व पत्रकार का सम्मान

शिकोहाबाद। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा श्री अहिल्यावाई गर्ल्स इंटर कॉलेज मक्खनपुर में एक कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें महिला कवियित्री और मीडिया कर्मियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व प्रधानाचार्य मधु माहेश्वरी पब्लिक स्कूल मीना गुप्ता ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन कर किया। र्यक्रम की मुख्य वक्ता कवियत्री अपराजिता ने कविता पाठ कर पुण्यश्लोक माता अहिल्यवाई का जीवन वृतांत सुनाया। अध्यक्षता करते हुए डॉ. स्नेहलता चतुर्वेदी डीन शिक्षा संकाय आगरा यूनिवर्सिटी ने कहा कि महिलाओं को शिक्षा के क्षेत्र में अभी और आगे बड़ने की आवश्यकता है।

कार्यक्रम में कवियत्री गोरांगी मिश्रा,पारुल सिंह राना ने कवितापाठ कर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट शिवा भदौरिया ने किया। इस अवसर पर मालती धनगर, रुचि चतुर्वेदी, वर्षा वर्मा, खुशबू राजपूत और श्वेता शर्मा आदि उपस्थित रही।

Dinesh
Dinesh

दीनेश वशिष्ठ एक अनुभवी और समर्पित पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी गहन समझ और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्होंने पत्रकारिता में कई वर्षों का अनुभव अर्जित किया है। दीनेश की विशेषता उनकी गहरी शोध क्षमता और सत्य को उजागर करने की प्रतिबद्धता है। उन्होंने कई महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर किया है और उनके रिपोर्ट्स ने समाज पर सकारात्मक प्रभाव डाला है।

Articles: 814