फिरोजाबाद: कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

फिरोजाबाद। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय व यूपी प्रभारी अजय राज के आह्वान पर शनिवार को कांग्रेसियों ने जिला मुख्यालय पर प्रदेश में बिगड़ी कानून व्यवस्था को लेकर प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार के विरोध में नारेबाजी भी की।

जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने विरोध प्रदर्शन करते हुए कहा कि प्रदेश में महिलाओं के साथ बलात्कार, पेपर लीक करवा कर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। प्रदेश में कई दिल दहलाने वाली घटनाएं घटित हो चुकी हैं।

इससे साफ है कि भाजपा सरकार झूठी वाह वाही लूट रही है। रामपुर के सिलाइवारा गांव में पार्क में आंबेडकर की प्रतिमा लगवाने की मांग कर रहे, लोगों पर पुलिस ने गोलियां चलवा दीं, जिसमें कक्षा 10 के छात्र की मौत हो गई। ऐसी घटनाएं प्रदेश में ध्वस्त कानून व्यवस्था की पोल खोलती हैं।

विरोध प्रदर्शन करने वालों में धर्मसिंह एडवोकेट, मनोज भटेले, संत कुमार, राम शंकर राजौरिया, खजांची दिवाकर, मान सिंह दिवाकर, आरिफ खान, सोमी यादव आदि शामिल रहे।

praveen upadhyay
praveen upadhyay

शालू एक उत्साही और समर्पित पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी ताजगी और नवाचार के लिए पहचानी जाती हैं। उन्होंने विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक मुद्दों पर गहरी और संवेदनशील रिपोर्टिंग की है। शालू की लेखनी की विशेषता उनकी संवेदनशील दृष्टिकोण और सटीक तथ्यों की प्रस्तुति है, जो पाठकों को घटनाओं की वास्तविकता से रूबरू कराती है।

Articles: 1281