फिरोजाबाद: इलेक्टोरल बांड दुनियां का सबसे बड़ा घोटाला-संदीप तिवारी

फिरोजाबाद। कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने घर संसार स्थित कांग्रेस जिला कार्यालय पर मीडिया से प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा दो जनवरी 2018 से अधिसूचित इलेक्टोरल बांड योजना आजाद भारत में चुनावी चंदे की सबसे बड़ी भ्रष्ट योजना बन गई है।

भाजपा द्वारा सफेद तरीके से काला धन एकत्र करने की एक अपारदर्शी योजना बनाई गई। जो सरकारी शक्ति के दुरूपयोग का एक नायाब नमूना बन गई है। 15 फरवरी 2024 को सर्वोच्च न्यायालय के पांच न्यायमूर्तियों की एक पीठ ने इस योजना को एक मन से असंवैधानिक करार देते हुये खारिज कर दिया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा इलेक्टोरल बांड दुनियां का सबसे बड़ा घोटाला है।

वार्ता के दौरान उनके साथ हाजी नसीर अहमद, शफात खान राजू, मनोज भटेले, मानसिंह दिवाकर, खजांची दिवाकर आदि मौजूद रहे।

 

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2558