फिरोजाबाद: आइएनडीआइ गठबंधन है ठगबंधन, लोगों को दे रहा धोखा-प्रदेश उपाध्यक्ष

फिरोजाबाद। आइएनडीआइ गठबंधन द्वारा दिल्ली के रामलीला मैदान पर हुई रैली को लेकर मंगलवार को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला के प्रभारी ने प्रेसवार्ता की। जिसमें उन्होंने कहा कि आइएनडीआइ गठबंधन मात्र एक ठगबंधन है, जो लोगों को धोखा दे रहा है।

वार्ता में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला के प्रभारी ब्रजबहादुर भारद्वाज ने कहा कि इस घमंडिया गठबंधन में आप कहती है, कि मुख्यमंत्री केजरीवाल की गिरफ्तारी के समर्थन में रैली हुई, जबकि कांग्रेस कहती है, कि यह किसी व्यक्ति के समर्थन में नहीं, बल्कि पूरे गठबंधन की रैली थी। कांग्रेस और आप दिल्ली में एकजुटता दिखा रही है, लेकिन पंजाब में दूर-दूर हैं। वहीं पश्चिम बंगाल में ममता ने साथ लड़ने से मना कर दिया। बिहार में आरजेडी ने और कर्नाटक में उद्धव ठाकरे ने अपने प्रत्याशी पहले से ही घोषित कर दिए हैं। जबकि यूपी में कांग्रेस का कोई वजूद नहीं है।

सत्येंद्र जैन, मनीष सिसोदिया, संजय सिंह, हेमंत सोरेन को न्यायालय से जमानत नहीं मिल रही। वहीं सपा को सब जानते हैं। इनके भ्रष्टाचार से लेकर परिवारवाद से हर कोई पीड़ित है। सपा कभी कांग्रेस को देश की सबसे भ्रष्टाचारी पार्टी कहा करती थी, आज उसी की साथी बन हुई है। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने बताया कि चार अप्रैल को भारत टाॅकीज में शाम तीन बजे से छह बजे तक 1947 बंगाल फिल्म निःशुल्क दिखाई जायेंगी।

वार्ता में महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार, महापौर कामिनी राठौर, नगर विधायक मनीष असीजा, फिरोजाबाद लोकसभा प्रभारी शिवशंकर शर्मा, टूंडला विधायक प्रेमपाल सिंह धनगर, पूर्व विधायक ओमप्रकाश वर्मा, लोकसभा संयोजक वृंदावन लाल गुप्ता, जिला प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी अमित गुप्ता, पूर्व प्रदेश मंत्री सोनू सिंह, डा. इंद्रपाल सिंह गुर्जर, आकाश शर्मा, हनुमंत सिंह बघेल, राधेश्याम यादव, रामनरेश कटारा, संतीश चंद्र प्रजापति, दीपक चैधरी आदि उपस्थित रहे।

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2558