फिरोजाबाद: मंडलायुक्त और आईजी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

फिरोजाबाद। शुक्रवार को मंडलायुक्त और आईजी आगरा ने संयुक्त रूप से विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। जहां उन्होंने मतदाताओं से सीधा संवाद करते हुए मतदान प्रतिशत बढ़ाने और शत प्रतिशत मतदान करने की अपील की। उन्होंने मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं को भी देखा।

मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी और आईजी दीपक कुमार संयुक्त रूप से जसराना पहुंचे। जहां उन्होंने क्रिटिकल व वल्नेरबल मतदान केन्द्रों व बूथों को देखा। वहां उन्होंने मौजूद स्थानीय लोगों, मतदाताओं एवं संभ्रांत नागरिकों से सीधा संवाद कर जानकारी हासिल की और उन्हे अधिक से अधिक मतदान करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सभी मतदान केन्द्रों पर सभी मूलभूत सुविधाऐं पानी, बिजली, रैम्प, शौचालय, फर्नीचर व छाया सहित आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गयी है। अब मतदाताओं की जिम्मेदारी है कि वह लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हुए मताधिकार का प्रयोग करें।

उन्होंने कम्पोजिट विद्यालय ग्राम उतरारा के मतदान केंद्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया। उसके बाद शिकोहाबाद के आदर्श कृष्ण इंटर कॉलेज पर पहुंची, जहां बूथ देखे। उन्होंने मतदान केन्द्र जूनियर हाईस्कूल ग्राम आरोंज का पोलिंग स्टेशन का निरीक्षण किया। जिला मुख्यालय पर स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत कांची स्टेच्यू व सेल्फी प्वाइंट का फीता काटकर लोकार्पण किया। स्कूल के विद्यार्थीयों द्वारा पोस्टर बैनर द्वारा बनाई गयी। स्वीप गैलरी का उन्होंने अवलोकन किया। उन्होने 7 मई को करें सभी मतदान लिखकर हस्ताक्षर अभियान का शुभारम्भ किया।

इस मौके पर डीएम रमेश रंजन, एसएसपी सौरभ दीक्षित, सीडीओ दीक्षा जैन, नगर आयुक्त घनश्याम मीणा, एडीएम अभिषेक कुमार सिंह, एसपी ग्रामीण रणविजय सिंह, एसडीएम आदेश कुमार सागर, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी आशीष पाण्डेय आदि मौजूद रहे।

 

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2476