-देवी मंदिरों में पर उमड़ी भक्तों की भीड़
फिरोजाबाद/शिकोहाबाद। पवित्र नवरात्र के अंतिम दिन राम नवमी पर प्रत्येक घर में दुर्गा माता की पूजा अर्चना की गई। इसके बाद महिलाओं ने कन्या-लांगुरों को भोजन कराया और उपहार दिये। वहीं राजराजेश्वरी कैला देवी मंदिर, पथवारी माता मंदिर एवं वैष्णोदेवी धाम पर सुबह से लेकर शाम तक माॅ के भक्तों की भीड़ रही।
नवरात्र के आखिरी दिन राम नवमी पर प्रत्येक घर में मां दुर्गा की पूजा अर्चना की गई। पूजा अर्चना के बाद महिलाओं ने कन्या-लांगुरों को भोजन कराया और उनको उपहार दिये। बच्चे सुबह से ही एक दूसरे के यहां भोजन करते और उपहार पाकर खुश दिखाई दिये। आज बच्चों की खूब डिमांड रही। हर महिला ने उन्हें भोजन कराया और कन्याओं का पूजन कर उन्हें उपहार तथा दक्षिणा देकर विदा किया। शाम के समय मां के मंदिरों पर भारी भीड़ रही।
वहीं राजराजेश्वरी कैला देवी मंदिर, पथवारी माता मंदिर, माॅ वैष्णों देवी मंदिर के अलावा अन्य देवी मंदिरों में सुबह से लेकर शाम तक भक्तों का तांता लगा रहा। वहीं शिकोहाबाद के पथवारी मंदिर और काली माता के मंदिर पर मेला का आयोजन किया गया। जहां बड़ी संख्या में महिला, युवतियां और पुरुषों ने जाकर मां के दर्शन कर परिवार के कल्याण एवं सुख शांति की कामना की।