Skip to content

फिरोजाबाद: मातृशक्ति ने कन्याओं का पूजन कर लिया आर्शीवाद

– भारत विकास परिषद् संस्कृति शाखा ने कन्या पूजन कार्यक्रम किया आयोजित

फिरोजाबाद। भारत विकास परिषद् संस्कृति शाखा द्वारा चैत्रीय नवरात्रि के पावन अवसर पर कन्या पूजन कार्यक्रम का आयोजन बंसल ओटोमोबाईल, बाईपास रोड पर किया गया।

कार्यक्रम में संस्कृति शाखा सदस्यों एवं मातृशक्ति द्वारा विधि-विधान के साथ कन्याओं के रूप में मैया का पूजन कर उनकी आरती उतारी एवं चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान संस्कृति शाखा अध्यक्ष गौरव बंसल, सचिव अमोल बंसल, कोषाध्यक्ष नीरज सिंघल एवं महिला संयोजिका अंजलि वर्मा ने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को मूर्त रूप प्रदान किया।

कन्या पूजन कार्यक्रम में संस्कृति शाखा संरक्षक राहुल गर्ग, संस्थापक अध्यक्ष अमित गुप्ता, ब्रजप्रांत उपाध्यक्ष सुधीर गुप्ता, ध्रुव कांत सिंह, पीयूष अग्रवाल, धीरज बंसल, दीपक बंसल, मुकेश पाल सिंह, मोहित गर्ग, विश्वास राठी, क्षमा बंसल, रेशू बंसल, श्वेता सिंघल, स्वाति जैन, नीरु सिंह, रुचि बंसल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *