टूंडला: संविधान को बदलने का काम कर रही भाजपा-रामगोपाल

-सपा के राष्ट्रीय महासचिव ने की चुनावी जनसभा को किया संबोधित

टूंडला। संविधान की आत्मा को आहत कर उसके चेहरे को विक्रम करने का काम भाजपा कर रही है। ये बात समाजवादी पार्टी के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रो रामगोपाल यादव ने गांव गढ़ी निर्भय में आयोजित एक चुनावी जनसभा में कही।

उन्होंने कहा कि जिस संविधान ने लोगों को सम्मान के साथ जीने का अधिकार दिया, उसको ही बदलने का प्रयास किया जा रहा है। संविधान बदलने की बात भाजपा के लोग खुले मंचों से कह रहे हैं। आरक्षण को समाप्त किया जा रहा है। जब भी कोई भर्ती होती है तो उसका पर्चा लीक करा दिया जाता है। जबकि अब भर्तियां केवल आउट आॅफ सोर्स व संविदा पर ही की जायेगीं। जिसमें आरक्षण की कोई महत्ता नहीं रहेगी। भाजपा ने आम आदिमी को डरा दिया है लेकिन जब डरा हुआ व्यक्ति मतदान के दौरान बटन दबाता है तो फिर सत्ता को हटाकर ही दम लेता है।

आरएसएस का कहना है कि सत्ता करने के लिये आम व्यक्ति को गरीब बनाकर रखना होगा यही काम भाजपा कर भी रही है। अंत में उन्होंने सपा प्रत्याशी अक्षय यादव को जिताने की अपील की। सभा की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष नोरंग सिंह ने की तथा संचालन ब्लाक अध्यक्ष संदीप यादव ने किया।

इस मौके पर संतोष यादव, सूरज यादव, महाराज सिंह धनगर, इन्द्रजीत सिंह टैंटी, सत्यप्रकाश सगर, प्रकाश चंद्र मौर्या, गुलाब सिंह, धर्मदास शंखवार, मौ फहीम, विनोद यादव, अलकेश सविता, राजू यादव, ममता वर्मा, जसवीर यादव, चंद्रवीर यादव, अशोक यादव, अजब सिंह यादव, बाबूराम यादव, उदयवीर सिंह पोनियां, रवीन्द्र सिंह जाटव, नरेन्द्र सुमन, नेमी चंद्र सुमन, संतोष जाटव आदि उपस्थित रहे।

rajeev gotam
rajeev gotam

राजीव गौतम एक वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी निष्पक्षता और गहन विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के लिए मशहूर हैं। उन्होंने कई वर्षों तक विभिन्न प्रमुख समाचार संस्थानों के साथ काम किया है और अपनी बेहतरीन रिपोर्टिंग के लिए कई पुरस्कार भी जीते हैं। राजीव की रिपोर्टिंग में तथ्यों की सटीकता और घटनाओं की गहरी समझ झलकती है, जिससे पाठकों को विस्तृत और स्पष्ट जानकारी मिलती है।

Articles: 445