फिरोजाबाद: भाजपा की संगठनात्मक बैठक में फिरोजाबाद लोकसभा क्षेत्र से कमल खिलाने पर दिया जोर

फिरोजाबाद। भाजपा की लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति की संगठनात्मक बैठक में उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी रमेश बिधूड़ी ने कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव को लेकर को विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

उन्होंने कहा कि फिरोजाबाद लोकसभा क्षेत्र में पुनः कमल खिले। इसके लिए कार्यकर्ताओ को अपने-अपने बूथों पर सक्रिय रहकर कार्ययोजना तैयार करे। ताकि बूथ जीता चुनाव जीता जा सके। साथ ही भाजपा पदाधिकारियों को आगामी 7 मई को अधिक मतदान हेतु एवं अबकी बार 400 पार के संकल्प पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।

इस दौरान सांसद डॉ चंद्रसेन जादौन, लोकसभा प्रभारी शिवशंकर शर्मा, जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, प्रेमपाल सिंह धनगर विधायक, लोकसभा संयोजक वृंदावनलाल गुप्ता, महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार, जिला मीडिया प्रभारी डॉ अमित गुप्ता, राजीव गुप्ता चैयरमैन, शशि कला यादव, आकाश शर्मा, हनुमंत सिंह बघेल, केशव फोजी, सतीश यादव, शिवशंकर शर्मा, गोपाल कृष्ण सिंह, सत्यवीर गुप्ता, सुरेंद्र सावन झा, राजेश चैहान, अविनाश सिंह भोले, राधेश्याम यादव, अवधेश पाठक सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2558