फिरोजाबाद: भाजपा प्रत्याशी ने जनसंपर्क कर मतदाताओं से मांगा जनसहयोग

-सिरसागंज में भाजपाईयों ने मोटर साइकिल रैली निकाकर दिखाया शक्ति प्रदर्शन

फिरोजाबाद। भाजपा लोकसभा प्रत्याशी विश्वदीप सिंह ने कार्यकर्ताओं के संग शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क एक बार फिर से कमल खिलाने की अपील की।

भाजपा प्रत्याशी ठा. विश्वदीप सिंह ने सबसे पहले लेबर काॅलौनी स्थित डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जनसंपर्क अभियान का शुभारम्भ किया। उन्होंने लेबर कॉलोनी, दातोजी खुर्द, दातोजी कला, नगला विष्णु के अलावा जिला न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओ से जनसंर्पक कर जनसमर्थन मांगा। साथ ही कहा कि देश में फिर से मोदी सरकार बनाने के संकल्प को पूर्ण करे।

इस दौरान विधायक मनीष असीजा, महापौर कामिनी राठौर, पूर्व विधायक ओमप्रकाश वर्मा, जिला प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी डॉ अमित गुप्ता, विधानसभा संयोजक सत्यवीर गुप्ता, श्रीनिवास शर्मा, शिवमोहन श्रोर्तिय, राधेश्याम यादव, आनन्द अग्रवाल, अनिल भारद्वाज, रविन्द्र शर्मा, धर्मेन्द्र शर्मा, व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष अम्बेश शर्मा, लक्ष्मीकांत शुक्ला आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

वहीं सिरसागंज विधासभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी विश्वदीप सिंह के समर्थन में एक बाइक रैली पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह छोटू यादव के नेतृत्व में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा निकाली गई। बाइक रैली ने पूरे सिरसागंज नगर क्षेत्र में भम्रण किया। इस दौरान डॉ गुरूदत्त सिंह, अविनाश सिंह भोले, शशिकला यादव, विपिन शिवहरे, युवा मोर्चा अध्यक्ष सिरसागंज सौरभ जादौन, प्रदीप सिंह, यशपाल यादव, केशव गुप्ता, अखिलेश गौतम, वीरू धाकरे, सुनील यादव, सागर गुप्ता, श्याम गुप्ता सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2558