फिरोजाबाद: शनिवार को आएंगे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और शिवपाल यादव

फिरोजाबाद। लोकसभा के तृतीय चरण के मतदान के प्रचार प्रसार के लिए मात्र अब तीन दिन शेष रह गये हैं। सभी पार्टियां अपना एड़ी चोटी का जोर लगा रही हैं। चार मई को इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी अक्षय यादव के जनसमर्थन में एक विशाल जनसभा बिल्टीगढ़ चैराहा पर होगी। जिसकी तैयारियों पूर्ण कर ली गई। सभा को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, शिवपाल यादव और प्रो रामगोपाल यादव संबोधन करेंगे। वहीं समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सभा को सफल बनाने के लिए क्षेत्र का दौरा किया और बड़ी संख्या में सभा में लोगों से पहुंचने की अपील की।

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2558