हज को जाने पर लोगों ने मांल्यापर्ण कर दी शुभकामनाएं
शिकोहाबाद। नगर की पूर्व प्रथम महिला अपने पति के साथ शुक्रवार को हज के लिए रवाना हुईं। उनके रवाना होने से पूर्व लोगों ने दंपति को माल्यार्पण कर स्वागत किया और उनकी हज यात्रा के लिए दुआएं की। उनके शुभ चिंतकों ने दंपति को रवाना किया, तो लोग भावुक हो गए और उन्हें गले मिल कर यात्रा की मुबारकबाद दी।
इस मौके पर नौशाद अंसारी, अब्दुल सत्तार, अब्दुल जब्बार, इंतजार अंसारी, खालिद नसीर, पूर्व विधायक अजीम भाई, सबी हैदर, हसनैन प्रधान, राजू जर्रार, इस्लाम भाई, शॉबी कुरैशी, शेफू खान, शिवा यादव, शीटू यादव, प्रोमिस यादव, निक्की ठाकुर, सिकंदर भाई, धर्मेन्द्र यादव प्रधान, खुर्शीद असलम प्रधान आदि मौजूद थे।