फिरोजाबाद: कांग्रेसियों ने पं. जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर किया नमन

फिरोजाबाद। जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पर भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरु की पुण्यतिथि पर कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू को बच्चे चाचा नेहरू कहकर बुलाते थे, क्योंकि वह बच्चों से अपार प्रेम करते थे और वह कहते थे कि बच्चे भगवान का रूप होता है। आधुनिक भारत के निर्माण के लिए पंडित जी के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। आजाद भारत को एम्स, डीआरडीओ, आईआईटी, भाखड़ा नांगल बांध आदि चीजों का सपना दिखाने का श्रेय पंडित जवाहरलाल नेहरू को ही जाता है।

हम सब कांग्रेसी यह संकल्प लेते हैं कि उनके बताए हुए मार्ग पर चलकर भारत के विकास में अपना योगदान देंगे। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी धर्मसिंह यादव, पीसीसी सदस्य मनोज भटेले, खजांची दिवाकर, प्रशांत अग्रवाल, रामकुमार रावत, रोहित यादव, सलमान, चंद्रकांत यादव, आदि लोग रहे।

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2558