फिरोजाबाद: अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सीडीओ को दी विदाई

-डीएम ने सीडीओ के कार्यकाल में कराएं गए विकास कार्यो की सराहना, मूमेंटों देकर किया सम्मानित

फिरोजाबाद। विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन को भावभीन विदाई दी गई। इस दौरान जिलाधिकारी ने सीडीओ को मूमेंटो देकर सम्मानित किया।

जिलाधिकारी रमेश रंजन ने कहा कि मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन दिए हुए कार्य को समय से निर्वाण करती थी। किसी भी कार्य को लंबित नहीं छोड़ती थी। जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को मूमेंटो देकर सम्मानित किया। विदाई समारोह में मुख्य चिकित्सा अधिकारी राममदन राम, अपर जिलाधिकारी, परियोजना निदेशक, जिला विकास अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, समाज कल्याण अधिकारी, एडीओ पंचायत जितेंद्र यादव सहित, सभी विकास भवन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुए पुष्प गुच्छ देकर उनका सम्मान किया।

 

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2476