टूंडला: राजस्व निरीक्षक संघ के जिलाध्यक्ष बने योगेन्द्र उपाध्याय

टूंडला। राजस्व निरीक्षक संघ के चुनाव में योगेन्द्र उपाध्याय को निर्विरोध जिलाध्यक्ष चुना गया। जैसे ही उनके नाम की घोषणा हुई वैेसे ही उनके साथियों ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया।

लखनऊ से पधारे उत्तर प्रदेश राजस्व निरीक्षक संघ के प्रान्तीय उपाध्यक्ष सत्येंद्र शर्मा की देखरेख में जनपद फिरोजाबाद की संपूर्ण चुनाव प्रक्रिया पूर्ण हुई। चुनाव के दौरान यागेन्द्र उपाध्याय को निर्विरोध जिलाध्यक्ष चुना गया। उनके अलाला नेत्रपाल यादव को जिलामंत्री, सुमेश यादव को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, बिजेंद्र सोनी संगठन मंत्री, बृजेश कुशवाह कोषाध्यक्ष, केके कठेरिया आडीटर चुने गए। चुनाव के बाद नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष को सभी ने फूल मालाओं को जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर अविनाश गोस्वामी, नीरज चक, कमलेश कुमार, लल्लू सिंह चैहान, हरीश शर्मा, निरोत्तम, राम निवास सिंह, राजकुमार, विवेक यादव आदि उपस्थित रहे।

 

rajeev gotam
rajeev gotam

राजीव गौतम एक वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी निष्पक्षता और गहन विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के लिए मशहूर हैं। उन्होंने कई वर्षों तक विभिन्न प्रमुख समाचार संस्थानों के साथ काम किया है और अपनी बेहतरीन रिपोर्टिंग के लिए कई पुरस्कार भी जीते हैं। राजीव की रिपोर्टिंग में तथ्यों की सटीकता और घटनाओं की गहरी समझ झलकती है, जिससे पाठकों को विस्तृत और स्पष्ट जानकारी मिलती है।

Articles: 445