फिरोजाबाद: क्या राहुल गांधी जम्मू कश्मीर में दूसरे झंडे का समर्थन करेंगे-भूपेंद्र चैधरी

– भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चैधरी ने फिरोजाबाद क्लब में विपक्ष पर बोला हमला
-एक सितंबर से शुरू होगा भाजपा का सदस्यता अभियान

फिरोजाबाद। शनिवार को बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चैधरी सुहागनगरी पहुचें। जहां उन्होंने फिरोजाबाद क्लब में आयोजित भाजपा सदस्यता अभियान 2024 की जिलास्तरीय सदस्यता अभियान कार्यशाला में भाग लिया। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने विपक्ष पर जमकर हमला बोला।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चैधरी ने कहा कि कांग्रेस ने देश को जाति धर्म संविधान पर बरगलाने का प्रयास किया। इसका नापाक समर्थन सपा ने भी किया। अब इनसे एक सवाल है क्या राहुक गांधी जम्मू कश्मीर में दूसरे झंडे का समर्थन करेंगे। कांग्रेस से सवाल करते भूपेंद्र चैधरी ने कहा क्या कांग्रेस नेशनल कॉन्फ्रेंस के साथ देश की एलओसी को बाटेंगे। एक बार फिर अलगाव वाद को समर्थन करेंगे या जम्मू कश्मीर के अर्थव्यवस्था को ध्वस्त करेंगे।

पवन खेड़ा के बीजेपी के पीडीएफ गठबंधन और दो झंडे, दो मुद्राओं पर मीडिया ने सवाल उठाए। इस पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने अपनी राय रखते हुए कहा कि उनका गठबंधन उनके मुद्दे पर आधारित था, जबकि कांग्रेस के मुद्दे अलग हैं। मायावती द्वारा अखिलेश यादव की तारीफ करने के सवाल पर कहा कि सपा ने प्रमोशन में आरक्षण का विरोध किया था, उनकी क्या सोच है सब जानते हैं।उन्होंने कहा कि एक सितंबर से भाजपा का देशव्यापी सदस्यता अभियान चलेगा। इस अभियान में पार्टी का हर छोटा बड़ा कार्यकर्ता अपना सहयोग देगा। ऑनलाइन अधिक से अधिक सदस्य बनने के प्रति भी उन्होंने कार्यकर्ताओं को जागरूक किया।

वार्ता में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनिल चैधरी, जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार, विधायक मनीष असीजा, महापौर कामिनी राठौर, डॉ अमित गुप्ता, राजेन्द्र बोहरे, डॉ लक्ष्मी नारायण यादव, डॉ रामकैलाश यादव, नानक चंद्र अग्रवाल, ओमप्रकाश वर्मा, राधेश्याम यादव, योगेश प्रताप सिंह बघेल, डाॅ एसपी लहरी, सुरेंद्र राठौर, दीपक गुप्ता कालू, सतीश चंद्र प्रजापति, विशाल यादव, सुरेंद्र राठौर, प्राचीर सेठ आदि मौजूद रहे।

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2541